पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

शाहीन बानू ने लेखा परीक्षण विषय में हासिल किए 97 प्रतिशत अंक, गर्वित दक ने महज 15 महीने में एसीसीए पूरा कर बनाया नया कीर्तिमान
उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन की ओर से एसीसीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से संस्थान में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।
संस्थान की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से एसीसीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
समारोह का मुख्य आकर्षण छात्रा शाहीन बानू की उपलब्धि रही। उन्होंने लेखा परीक्षण एवं आश्वासन विषय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह वर्तमान में विश्व रैंकिंग की दौड़ में शामिल हैं। आधिकारिक विश्व रैंकिंग सूची जारी होने के बाद उनकी रैंक की स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं, गर्वित दक ने मात्र 15 महीनों में एसीसीए पाठ्यक्रम पूरा कर संस्थान का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले संस्थान के एक विद्यार्थी ने 16 महीनों में यह पाठ्यक्रम पूरा किया था। गर्वित ने निर्धारित अवधि से पहले इसे पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके साथ ही गर्वित दक और खुशी तेवानी एसीसीए संबद्ध सदस्य बने, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।
समारोह में शाहीन बानू, गर्वित दक, तीर्थ जैन, कशक जैन, बुरहानुद्दीन भालम, अलकमर बरोडावाला, भव्या खत्री, मानस सोमानी, दक्ष अग्रवाल, खुशी तेवानी, दीपांशु बोहरा, महीप राठौड़, आदित्य सिंह सिसोदिया, चक्षु रांका, अभिप्सा डुग्गर, लक्षिता सोमानी, अक्षिता समदानी, दिशा जोशी, मारिया हुसैन, हीरल कस्तूरी, भूपेंद्र डांगी, ग्रीष्मा सेनी, मनीषा सुवालका, योक्षित कार्दा, मीत जैन, विधि अग्रवाल, तिर्ती इनानी, कुशल प्रजापति, पीयूष धादिया, हंसिका जैन, कीर्ति नानी और दिव्या उदासी सहित सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक एवं टीम सदस्य गुंजन वाधवानी, शाकिब छिपा, प्रीति यादव, रिया सिंहवी, कीर्ति धाकड़, खुशी सोनटक्के और प्रखर शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मीनाक्षी भेरवानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएफसी एजुकेशन का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य और सफल करियर के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!