स्मार्ट खनन और सतत विकास पर 72 विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

एमईएआई उदयपुर की तकनीकी लेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे नवाचार और संसाधन संरक्षण के विचार, 1 नवंबर को होगा पुरस्कार वितरण
उदयपुर, 25 अक्टूबर। खनन क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई), राजस्थान चौप्टरदृउदयपुर की ओर से इंडियन माइनिंग डे 2026 के तहत तकनीकी लेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘स्मार्ट माइनिंग रू रिसोर्स टू रेजिलिएंस’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में खनन अभियांत्रिकी एवं भूविज्ञान के 72 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और तकनीकी दृष्टिकोण का परिचय दिया।
चैप्टर के सचिव डॉ. हितांशु कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में सीटीएई, सिंघानिया विश्वविद्यालय, पेसिफिक कॉलेज, संगम विश्वविद्यालय तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने अपने लेखों में खनन क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, आधुनिक तकनीकों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा भविष्य की चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए। लेखों में पर्यावरण संरक्षण, सतत खनन पद्धतियों और तकनीकी नवाचार के माध्यम से खनन उद्योग को अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने के पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
1 नवंबर को समारोह में मिलेगा सम्मान
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1 नवंबर 2026 को उदयपुर स्थित लाभगढ़ रिसोर्ट में आयोजित इंडियन माइनिंग डे समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष समारोह की मुख्य विषयवस्तु भी ‘स्मार्ट माइनिंगःरिसोर्स टू रेजिलिएंस’ रखी गई है।
कार्यक्रम में सचिव डॉ. हितांशु कौशल, संयुक्त सचिव एस. एम. अहमद, कोषाध्यक्ष आर. सी. पुरोहित तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुपम भटनागर एवं नवीन ऐरन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खनन उद्योग की बदलती जरूरतों को समझने, अपने तकनीकी विचारों को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत करने और भविष्य की चुनौतियों के समाधान तलाशने का अवसर मिला। एमईएआई की यह पहल युवा प्रतिभाओं को खनन क्षेत्र के नवाचार और विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!