उदयपुर: एमजीजीएस अम्बाफला में ईसीसीई बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 14अक्टूबर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार 14 अक्टूबर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (एजीजीएस), अम्बाफला, में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तितरड़ी गौतम गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् भंवर लाल आमेटा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाराम गमेती एवं एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

बाल मेले में बच्चों की आयु एवं रुचि के अनुरूप विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इनमें कला एवं शिल्प, खिलौना निर्माण, कहानी-कथन, कहानी सुनाना, समूह गतिविधियां, स्थानीय खेल, भाषा विकास तथा संख्याज्ञान से संबंधित गतिविधियां शामिल थी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं सीखने के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यालय की प्री-प्राइमरी शिक्षिका रेखा शर्मा ने बाल मेले को सफल बनाने के लिए बच्चों के साथ विशेष तैयारियां की। तैयारियों के अनुरूप बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी सक्रिय भूमिका, बच्चों के साथ निरंतर संवाद एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण के प्रयासों से बाल मेले को रोचक, आनंददायक एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण रही।
बाल मेले के माध्यम से अभिभावकों को भी बच्चों की सीखने की प्रक्रिया से जुड़ने तथा खेल-आधारित शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिले। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!