गणित में भारत का परचमःप्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में रचा इतिहास, अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में हासिल की वर्ल्ड रैंक 1

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भारतीय छात्रों की प्रतिभा का लोहा एक बार फिर दुनिया ने माना है। राजस्थान के होनहार छात्र प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड और रिसर्च के क्षेत्र में असाधारण कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है। प्रखर, प्रतिभा सिंघवी और वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंघवी के पुत्र हैं।
प्रखर ने अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं में शुमार अमेरिकन मैथमेटिक्स कॉम्पिटिशन में 150 में से 150 का परफेक्ट स्कोर हासिल करते हुए इंटरनेशनल रैंक 1 प्राप्त की है। इसके साथ ही, अमेरिकन इनविटेशनल मैथमेटिक्स एग्जामिनेशन में भी 15/15 का स्कोर दर्ज कर उन्होंने विश्व स्तर पर पहला स्थान अपने नाम किया।
ग्लोबल प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम प्रदर्शन-प्रखर ने दुनिया भर की शीर्ष गणित प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किये। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रैंक 1- कॉपरनिकस मैथ ओलंपियाड, फिलिपींस इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड, पर्पल कॉमेट मैथ मीट, फर्मेट मैथ ओलंपियाड, ग्लोबल राउंड, और सिंगापुर एवं एशियन स्कूल्स मैथ ओलंपियाड में वर्ल्ड रैंक 1 हासिल की।ब्रिटिश मैथमेटिक्स ओलंपियाड राउंड 1 और 2 में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मैथमेटिक्स कैंप के लिए क्वालीफाई किया। साइंस एंड इंजीनियरिंगरू एशिया-पैसिफिक रैंक 1 और ऑल इंडिया रैंक 1 अर्जित की।
राष्ट्रीय मंच पर परचमः ईरानी कॉम्बिनेटरिक्स ओलंपियाड (2024 व 2025) और रामानुजन नेशनल मैथमेटिक्स चौलेंज में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। वे भारतीय गणित ओलंपियाड पाथवे में भी लगातार सफल रहे हैं।
करोड़ों की स्कॉलरशिप और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स-प्रखर की असाधारण बौद्धिक क्षमता को देखते हुए वैश्विक संस्थानों ने उन्हें बड़ी छात्रवृत्तियों से नवाजा है। अमेरिका के रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से 1.16 लाख डॉलर (लगभग 1.1 करोड़ रुपये) का हाई स्कूल अवॉर्ड प्रदान किया गया। जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल में 40 लाख रुपये से अधिक की 100ः स्कॉलरशिप प्राप्त हुई। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के पेक्ट प्रोग्राम के लिए 5,000 डॉलर की स्कॉलरशिप और बैंडिट एल्गोरिदम रिसर्च के लिए 2,500 डॉलर की रिसर्च ग्रांट मिली।
एआई और गणितीय सिद्धांतों पर उच्च स्तरीय शोध-प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रखर कम उम्र में ही गंभीर वैज्ञानिक शोध में भी सक्रिय हैं।
एआई में बायस करेक्शन-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (स्स्डे) में पूर्वाग्रह (ठपंे) की पहचान और उसे ठीक करने के गणितीय तरीकों पर रिसर्च। प्रचार अकादमिक उपलब्धियों के अलावा प्रखर सामाजिक बदलाव की दिशा में भी प्रयासरत हैं। छात्रों को ओलंपियाड गणित सिखाने के लिए और वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को कॉलेज एडमिशन मार्गदर्शन देने के लिए न्दपफनमेज जैसे अभियानों का संचालन कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण व बाल स्वास्थ्य- आरोहा के जरिए महिला सशक्तिकरण और क्राउडफंडिंग अभियान चलाकर जरूरतमंद कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए राशन सहायता उपलब्ध कराई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!