विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

उदयपुर 22 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री सी पी जोशी आज से दो दिन तक उदयपुर में रह कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उप सचिव श्रीकृष्ण ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष जोशी शुक्रवार प्रातः 11 बजे उदयपुर पहुँच कर को-ओप स्पोर्ट्स 2022 प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एम बी कॉलेज ग्राउंड में शिरकत करेंगे। शनिवार को सुबह 10:30 बजे आरएनटी कॉलेज के छह दशक पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।

काइन हाउस गौशाला तितरडी में रखे गए गोवंश की नीलामी 26 दिसंबर को

उदयपुर 22 दिसंबर। नगर निगम द्वारा काइन हाउस गौशाला तितरडी में रखे गए गोवंश (गाय, बछड़े, बेल, सांड) की नीलामी निर्धारित समिति द्वारा 26 दिसंबर 2022 सोमवार को प्रातः 11 बजे की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने पशुपालकों से बताया किया है कि निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोवंश में उन्नत नस्ल के देशी और संकर नस्ल के नर व मादा पशुओं की नीलामी की जाएगी। नीलामी हेतु उपलब्ध गोवंश को काइन हाउस तितरडी में देखा जा सकता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!