वैभव माली ने दो गोल्ड सहित चार पदक जीते
उदयपुर। हाल ही में संपन्न हुई 70वीं स्कूली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद तरणताल पर नियमित अभ्यास कर रहे तैराकों ने नया कीर्तिमान बनाते हुए 11 पदक जीते। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित तरणताल के 7 तैराकों ने इन प्रतियोगिताओं में कुल दो गोल्ड, चार सिल्वर एवं पांच ब्रोंज मेडल जीते। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग मैं वैभव माली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 एवं 200 मी बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक 4 × 100 मी मेडले रिले में रजत पदक एवं 50 मी बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। देवराज माली ने 4 × 100 मी मेडले रिले में रजत पदक जीता। इसी वर्ग में अवंतिका ओझा ने भी 4 × 100 मीटर मेडले रिले में रजत पदक जीता। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में शुभम गांछा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में अदिति खोईवाल एवं प्रीति माली ने 4 × 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रियंका माली ने 4 × 100 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीता। वैभव माली एवं शुभम गांछा गोवा में होने वाली राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम का तरणताल पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह राणावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश मित्तल, परवीन बानो, अर्चना यादव, तनिष्का राणावत ने स्वागत किया एवं उनके बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कुणाल ओझा ने किया।
