‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उद्यमियों को दी व्यापार वृद्धि, फंडिंग और सरकारी सब्सिडी की जानकारी
उदयपुर, 08  अक्टूबर  । विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यापार में सब्सिडी जैसी आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के लिए ‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। झीलों की नगरी उदयपुर में अपनी तरह के पहले आयोजन में सीए सोनम खंडेलवाल ने ‘अपनी सब्सिडी’ के तत्वावधान में उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और व्यवसायियों के लिए को जानकारी उपलब्ध कराई।
सीए खंडेलवाल ने बताया कि ‘अपनी सब्सिडी’ नाम का यह अनूठा मंच उद्यमियों को विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य मुख्य रूप से व्यवसाय विकास, वित्तीय योजना और विकास रणनीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा सलाह प्रदान की गई।
कॉन्क्लेव में विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं, उनकी पात्रता तथा आवेदन प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी, फंडिंग के अवसरों, बिजनेस लोन और स्टार्ट-अप फाइनेंस के विकल्पों का अन्वेषण, नए और उभरते व्यवसायों के लिए उपलब्ध फंडिंग एवं सहायता तंत्र की जानकारी, नेटवर्किंग, इत्यादि के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बिज़नेस कॉन्क्लेव 50 से ज़्यादा उद्यमियों ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!