थाना सुखेर: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं श्री राजेश यादव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री भरत योगी थानाधिकारी, सुखेर और श्री चंद्रपाल सिंह प्रभारी स्पेशल टीम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चूरू जिला पुलिस द्वारा घोषित 25,000 रुपये की इनाम राशि वाले और धारा 299 सीआरपीसी के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डिटेन कर संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक व थाना अधिकारी को सूचित कर दिया है, जिनके द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चूरू जिले के आबकारी मामले में था वांछित:
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश सिंह पिता श्री खुम सिंह निवासी विषमा थाना सायरा जिला उदयपुर के खिलाफ जिला चूरू के थाना रतननगर में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा नंबर 51 (दिनांक 24-05-2023), धारा 19/54, 54 क, 54 घ दर्ज था। आरोपी इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 के तहत पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
टीम प्रभारी व सदस्य:
-
श्री चंद्रपाल सिंह प्रभारी स्पेशल टीम।
-
श्री वीरेंद्र कानि.।
-
श्री कृष्णा कानि.।
-
श्री कुलदीप सिंह हेड कानि. साइबर सेल।
