उदयपुर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं एवं योगदान के लिए डॉ. दीपक शर्मा को वर्ल्ड फिजियोथैरेपी पश्चिम एशिया पेसिफिक रीजन की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विश्व स्तर के इस सम्मेलन का भारत में लगभग 20 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजन होना अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा। इस विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना डॉ. दीपक शर्मा की व्यावसायिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण और यादगार उपलब्धि रहा।
सम्मेलन के अनुभव को साझा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि “अपने ही देश में विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना और इस ऐतिहासिक अवसर को प्रत्यक्ष रूप से देखना मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का क्षण है। यह अनुभव सीखने, नए लोगों से जुड़ने, विचारों के आदान-प्रदान और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा से भरपूर रहा। कुछ अवसर हमारी यात्रा में केवल यादें नहीं बनते, बल्कि मील के पत्थर बन जाते हैं।”
डॉ. शर्मा ने इस सम्मान एवं अवसर के लिए आईएपी प्रेसीडेंट डॉ संजीव झा, प्रेसीडेंट एनसीएएचपी डॉ के एम अन्नामलाई, ट्रेसरार आईएपी डॉ रूचि वार्ष्णेव तथा अपने प्रिंसीपल डॉ संजीव तोमर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं डॉ. दीपक को अवार्ड
