उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचार को क्वालिटी फोरम द्वारा गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है।
संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि इस वर्ष के कन्वेंशन आफ क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स के 25वे संस्करण में प्रथम बार विद्यालयों को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया था जिसमें नीरजा मोदी की के बाल वैज्ञानिक एवंत गुगलिया, शौर्य आचार्य एवं कुशल शर्मा ने अपना प्रोटोटाइप एवरीव्हेयर इलेक्ट्रिसिटी प्रस्तुत किया जिसको कन्वेंशन में खूब सराहना मिली।
विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विद्यालय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि क्वालिटी फोरम राजसमंद चौप्टर द्वारा आयोजित इस कन्वेंशन में कई उद्योग समूहों ने अपने नवाचार तथा प्रोटोटाइप प्रस्तुत किये जिसमें विद्यालय स्तर पर नीरजा मोदी स्कूल की टीम का प्रतिनिधित्व श्रेष्ठ रहा एवं विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करने एवं उनके विचारों को गति देने में विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित करते हुए नीरजा मोदी स्कूल को गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व देने हेतु क्वालिटी फोरम के राजसमंद चौप्टर के चेयरमेन डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा एवं रवि पंत का आभार व्यक्त किया।
’सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल को क्वालिटी फोरम का गोल्ड अवार्ड’
