उदयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-हलवाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट का हुआ सम्मान, 550 लोगों ने उठाया लाभ
उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था एवं के.डी. हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आर.एन.टी. ऑडिटोरियम में किया गया। इस शिविर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों सहित लगभग 550 लोगों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान हलवाई व्यापार कल्याण संस्था (राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट का उनके संगठन के 250 सदस्यों की उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन एवं विशेष सम्मान किया गया।
शिविर में लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क (न्यूरोलॉजी), हृदय (हार्ट) और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉक्टरों ने संतोषप्रद समाधान दिया। कार्यक्रम को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी और पुण्य का कार्य बताया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट ने आयोजन की सराहना करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों, आयोजकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव मुकेश माधवानी ने भी शहरवासियों के लिए इस उपयोगी पहल हेतु आयोजकों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख सदस्य रमेश ऑडिच्य,सुंदर भट्ट, हरीश पटेल, हेमन्त साहू, पियूष जैन, विजय कृष्ण सुथार, हीरालाल सुथार, ताराचंद, प्रकाश भट्ट, दिनेश सुथार, प्रवक्ता सी.पी. जोशी, भीम जी, सचिन शर्मा, भगवती सुथार, मोहन नागदा, यशवन्त, रतन दास, विष्णु सुथार, लोकेश कुमार, दुर्गाशंकर, खेमराज पटेल, भगवती लाल कुमावत बलवीर सिंह एवं पारस अहीर,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!