देश की प्रतिष्ठित ‘इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट’ की वार्षिक प्रदर्शनी-2026 में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी की दो कृतियाँ चयनित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में पेंटिंग ‘कलर ज्योमेट्री’ और फोटोग्राफ ‘माइग्रेशन’ का हुआ एक साथ चयनउदयपुर, 26 सितंबर। कला के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री दिनेश कोठारी की कृतियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कला संस्था इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट (आईएएफए), अमृतसर पंजाब की 92वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी-2026 के लिए हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर की इस गौरवपूर्ण प्रदर्शनी में श्री कोठारी की दो अलग-अलग विधाओं चित्रकला में कलर ज्योमेट्री तथा फोटोग्राफी में ‘माइग्रेशन’ थीम आधारित कृतियां एक साथ प्रदर्शित की जाएंगी। ये दोनों चयनित कृतियां अक्टूबर 2026 में अमृतसर स्थित ‘इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट’ की गैलरी में आयोजित होने वाली वार्षिक कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की जाएंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!