राजसमंद, 25 सितम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, टी.बी उन्मुलन कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, लाडो प्रोत्साहन कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमो को लेकर स्वास्थ्य भवन में जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार हसीजा ने गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में राजसमंद शहरी एवं नाथद्वारा शहर में हुए स्क्रीनिंग कार्य को सराहा तथा सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को शत प्रतिशत उपलब्धी के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला गत वर्ष में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में राज्यभर में प्रथम स्थान पर रहा है, इसको सतत बनायें रखने के लिये नियमित मोनिटरिंग करते रहें।
उन्होेंने टी.बी उन्मुलन कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना के तहत टी.बी मरीजो के शत प्रतिशत बैंक खाता सम्बन्धी विवरण को संकलित कर इन्द्राज करने के लिये निर्देशित किया जिससें मरीजो को डीबीटी के माध्यम से पोषण सहायता राशि का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को जियो टेगिंग करने तथा शत प्रतिशत टी.बी मरीजो की आभा आईडी बनाना सुनिश्चत करें। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम के लाभार्थीयों एवं द्वितिय किश्त के लाभार्थीयों को नियमित तौर पर अविलम्ब भुगतान के लिये निर्देशित किया। उन्होंने गिरदावर सर्किल पर 26 से 28 सितम्बर तक आयोजित होने वाले शिविरो में भी योजनाओं से वंचित लाभार्थिंयो अथवा जिनके बैंक खाते जुड़वाने, आईटी से सम्बन्घित कार्यो को करवाकर शतप्रतिशत लाभार्थिंयो को लाभान्वित करने के लिये निर्देशित किया।
बैठक में कार्यवाहक सीएमएचओ एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निर्देशित किया कि सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चत करें तथा समय पर हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हीत कर उनकी नियमित मोनिटरिंग सुनिश्चत करे, उन्होंने निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित रिकाॅर्ड को सुव्यवस्थित तरीके से संधारण करें तथा चिकित्सा संस्थानो में प्रसव के लिये आवश्यक प्रोटाॅकाॅल का पालन किया जाये।
उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर सभी चिकित्सा संस्थानो के प्रभारी अधिकारीयों को निर्देशित किया कि आगामी 5 दिवस में आवंटित लक्ष्यों को शत प्रतिशत अर्जित करें तथा आशा, एएनएम एवं सीएचओ को एचपीवी के लक्ष्य आवंटित करें जिससे कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपलब्धी प्राप्त की जा सके।
डिप्टी सीएमएचओ डाॅ महेन्द्र सिंह खंगारोत ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी को लेकर ब्लाॅक वार एवं सैक्टर वार उपलब्धी को सांझा किया तथा आवंटित लक्ष्यो को शत प्रतिशत उपलब्धी हांसिल करने के लिये निर्देशित किया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ रामनिवास जाट ने टी.बी उन्मुलन कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की वस्तु स्थिति साझा कि तथा टी.बी सेम्पल बढ़ाने के लिये निर्देशित किया। जिला प्रभारी औषधी भण्डार डाॅ अनिल जैन ने निःशुल्क दवा एवं जांच योजना को लेकर समीक्षा कि तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के की जा रही गतिविधियों को लेकर समीक्षा की।
डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डाॅ राष्ट्र सहना आजाद ने मौसमी बिमारीयों की रोकथाम के लिये ब्लाॅक व सैक्टर स्तर पर गठित रेपिड रेस्पांस टीमो को सक्रीय करने तथा प्रभावी नियंत्रण के लिये गुणवत्तापूर्ण गतिविधियां सम्पादित करने के लिये कहा। उन्होंने दिनांक 28 से 04 अक्टूबर तक रेबीज जागरूक सप्ताह के लिये आयेाजित होने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में आईपास की सीनियर काॅर्डीनेटर उमीमाला ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी जैसे गर्भ अंतराल साधनो पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमेश रजक, डाॅ अनिल शाह, डाॅ अनुराग शर्मा, डाॅ सी.पी सूर्या, डाॅ सुरेश मीणा सहित सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा
