उदयपुर, 19 सितम्बर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य माह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. विजय गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश गोचर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह वर्मा, विभाग के रेजिडेंट चिकित्सक, इंटर्न डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ राहुल जैन ने सभी आगंतुकों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया एवं छात्रों की समस्याओं को सुना। सीनियर रेजिडेंट डॉ. आभा व्यास ने कार्यस्थल एवं परीक्षा के दौरान होने वाले स्ट्रेस और उससे सामना करने के तरीके बताए। डॉ भव्या हिरानी ने प्रोग्राम में गत दिनों में आयोजित हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी साथ ही डॉ. शीनम धीमान ने मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतिया एवं उनकी सत्यता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश गोचर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत कार्यक्रम आयोजित
