RTTF UDAIPUR ROADSHOW 2027 का उदयपुर में सफल आयोजन, पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर के साथ मेवाड़ के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा देने तथा आगामी RTTF Udaipur 2027 को लेकर उदयपुर में RTTF Udaipur Roadshow 2027 का आयोजन होटल लैबुआ उदयपुर दौलतगढ़ किया गया। रोड शो में ट्रैवल, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आगामी RTTF Udaipur 2027 के पोस्टर का भी प्रमुख अतिथियों एवं पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। साथ ही आगामी आयोजन को सफल बनाने एवं उदयपुर के पर्यटन को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आगामी Rajasthan Travel Trade Fair (RTTF) Udaipur 2027, जो 9, 10 एवं 11 जनवरी 2027 को ओकेजन गार्डन, सौभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होने जा रहा है, के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। रोड शो के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर नेटवर्किंग, बिजनेस सहयोग एवं नई व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, होटल एसोसिएशन उदयपुर, यूनाइटेड होटेलियर उदयपुर, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, उदयपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के पदाधिकारी एंव सदस्यों सहित पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
रोड शो में वक्ताओं ने कहा कि RTTF Udaipur 2027 उदयपुर एवं दक्षिणी राजस्थान के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ ट्रैवल ट्रेड और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने आगामी RTTF Udaipur 2027 को सफल बनाने तथा उदयपुर को एक प्रमुख पर्यटन एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और अधिक सशक्त रूप से प्रमोट करने का संकल्प लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!