पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की घंटाघर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर बदमाश को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व धरातलीय आसूचना संकलित की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूधतलाई से माणिक्यलाल वर्मा पार्क जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध युवक को डिटेन कर नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल और 02 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों को जब्त कर आरोपी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी मंसूरी पार्क के पास रजा कॉलोनी अम्बामाताको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी यह पिस्तौल और कारतूस कहाँ से खरीद कर लाया था तथा उक्त अवैध हथियार को अपने पास रखने का उसका मुख्य उद्देश्य क्या था। पुलिस द्वारा रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद सलमान एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ पूर्व में भी लूट, चोरी एवं दुष्कर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस थाना घंटाघर द्वारा चार दिन पहले भी एक आरोपी को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!