डाक अदालत 7 सितंबर को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 1 सितंबर। भारतीय डाक विभाग की ओर से सोमवार, 7 सितंबर को प्रातः 11 बजे प्रवर अधीक्षक, प्रधान डाकघर, चेटक सर्कल में मण्डल स्तरीय डाक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें डाकघर काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, मूल्यदेय वस्तुएं, पार्सल एवं बीमा वस्तुएं, डाक जीवन बीमा तथा विदेश डाक वस्तुओं से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा।
डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है, वे अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण 7 सितंबर तक कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, चेटक सर्कल, उदयपुर-04 को भेज सकते हैं। शिकायत ई-मेल के माध्यम से भी मेल आईडी  Doudaipur.rj@indiapost.gov.n भेजी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम व पता, प्रथम बार शिकायत दर्ज करवाए गए कार्यालय का नाम, शिकायत का पूर्ण विवरण तथा प्राप्तकर्ता का नाम व पता देना होगा। शिकायतकर्ता आयोजित डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!