द मॉरल शॉपी’ के भव्य आयोजन का पोस्टर विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

20 सितंबर को होगा एक दिवसीय आयोजन, नारी शक्ति सम्मान सहित कई कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केन्द्र

उदयपुर। ‘द मॉरल शॉपी’ की ओर से आगामी 20 सितंबर, रविवार को वासुपूज्य ट्रस्ट हॉल, सूरजपोल में आयोजित होने वाले भव्य एक दिवसीय आयोजन का पोस्टर विमोचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। गणपति पूजन के बाद आयोजित विमोचन कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया और आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में ‘महत्तम साहस 1.0’ के साथ ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह 2.0’, ‘डांस चैंपियंस ऑफ द लेकसिटी’, ‘द मॉरल शॉपी की प्रतिभा’, ‘झीलों की नगरी की स्वर कोकिला’ तथा हाऊजी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और शहरवासियों में खासा उत्साह है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य आजाद जी, मनोहर जी, दरीबा माइंस से राजेंद्र जी सहित रेनू, निर्मला, राजकुमारी, सोनाली, निश्चल, शिल्पा, श्वेता, रितिका, हर्षित, ऋत्विक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मयूरा मेहता ने बताया कि ‘द मॉरल शॉपी’ का यह एक वर्ष में आठवां आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से लगातार विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर आगामी आयोजन के सफल एवं भव्य आयोजन की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!