उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में विद्युत निगम कार्यालय से युवती का मोटरसाइकिल पर अपहरण कर बडापाल ले जाने और व उससे दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार पीडिता ने रवि व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि उसको आरएसईबी आॅफिस ऋषभदेव से एक मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा दिया व उसका मुंह दबाकर बोला कि चिल्लाई तो मार देंगें कहते हुए उसे जबरन बडापाल ले गए व रात्रि में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों को तलाश रही है।
युवती को अश्लील फोटो से ब्लेकमेल करने व धमकाने का आरोप
उदयपुर। शहर के सविना थानांतर्गत कुंभानगर ठाकरुदाता चौराहा क्षेत्र में युवती को मोबाइल से खींचे फोटो से ब्लेकमेल करने व धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता ने गौरव वाधवानी नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी लडकी को छेडना गलत ईशारे करना शुरू कर दिया एवं उसको बहला फुसला कर अपने मोबाइल से कुछ फोटो भी उसके साथ खींचे थे। उन फोटो में एडिटिंग करके आरोपी के खुद के साथ अर्धनग्न फोटो बनाकर लडकी को भेजते हुए ब्लेक मेल करना शुरू कर दिया और धमकियां भी देने लगा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सबसिटी सेंटर से युवती लापता
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानांतर्गत सबसिटी सेंटर क्षेत्र से एक युवती के लापता हो जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन सबसिटी सेंटर स्थित घर से बिना बताएं कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस लापता हुई युवती का पता लगाने में जुटी है।
काया में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति—पत्नी व बेटी घायल
उदयपुर। जिले के काया क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से स्कूटी पर सवार पति—पत्नी व उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुनील मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी गांव लकोडा खेरवाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि ट्रक चालक द्वारा ट्रक को गफलत लापरवाहीपूर्वक चलाकर काया में स्कूटी को टक्कर मारने से उसके जीयाजी विनेश, बहन अरुणा व भांजी गुन्नू घायल हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सूने मकान व आशापुरा माता मंदिर से नगदी—जेवरात चोरी
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में सूने मकान और चदाणों की भागल लोसिंग में आशापुरा माता मंदिर से नगदी व जेवरात चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार लोगरसिंह पुत्र गेगसिंह चदाणा निवासी चदाणों की भागल लोसिंग गोगुंदा ने अज्ञात बदमाशाों के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने गत दो अगस्त की रात में उसके मकान व चदाणों की भागल लोसिंग स्थित आशापुरा माता के मंदिर से नगदी व जेवरात चुरा ले लिए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
चाकूवार में युवक घायल
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में शनिवार शाम को बदमाशों द्वारा युवक के पेट में चाकू वार करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार गोविंद पुत्र भेरा रावत निवासी वरनोदा भींडर ने अम्बालाल, दिनेश व पिन्टू और अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उससे व अन्य के साथियों के साथ अम्बालाल, दिनेश, पिन्टू व अन्य आरोपियो द्वारा चाकू से पेट पर मारने व लडाई झगडा करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सूने मकान का दरवाजा तोड जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर के सुखेर थानांतर्गत् केशवनगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा सूने मकान का दरवाजा व ताला तोडकर अंदर से जेवरात चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जगदीश भवरानी पुत्र वल्लूमल सिन्धी निवासी बिजासन नगर न्यू केशवनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि न्यू केशवनगर स्थित उसके मकान का अज्ञात बदमाशों द्वारा दरवाजा व ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर लाखों रुपए कीमत के जवेरात चुरा ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
बीएन कॉलेज के सामने अज्ञात बदमाशों ने युवक पर किया हमला
उदयपुर। शहर के बीएन कॉलेज के सामने राह जाते एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार रमजान खान पुत्र अब्दुल हफीज ने दी रिपोर्ट में बताया कि बीएन कॉलेज के सामने अज्ञात तीन बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस अज्ञात बदमाशों को तलाश रही है।
मां—बेटे को रास्ते रोक डराया धमकाया
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—11 स्थित जैन मंदिर के बाहर एक महिला व उसके पुत्र को रोककर धमकाने व डराने और पैसा मांगने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने कनकमल नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें जैन मंदिर के बाहर उसे व उसके पुत्र को रोककर धमकाने व डराने और पैसा मांगन ेपर पूरे परिवार को मरवा देने और उसे अश्लील ईशारे कर अभद्र्ता करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले मे जांच कर रही है।
