विभिन्न हादसों में उदयपुर जिले में 10 की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मृत्यु, पत्नी व बेटा घायल
उदयपुर। जिले के गोवर्धनविलास क्षेत्र में भारत बोरवेल के पास कार की टक्कर से बाईक पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इन्द्रनाथ पुत्र स्वर्गीय रामसुधारे पांडेय निवासी आई ब्लॉक यूआईटी कॉलोनी सिंगल स्टोरी विराट नगर गोवर्धनविलास ने जयपुर नंबर की कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि कार चालक द्वारा कार को लापरवाही व तेज गति से चलाकर भारत बोरवेल के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हादसे में गंभीर घायल हुए उसके दामाद विजय कुमार मिश्रा की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल बेटी माधुरी व दोयते अर्थव का चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टेम्पों की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
उदयपुर। जिले के बडगांव थानांतर्गत गाडुलिया घाटी क्षेत्र में अज्ञात टेम्पो चालक द्वारा टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र कुमार जैन पुत्र अशोक कुमार जैन निवासी नामली जिला रतलाम हाल महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय मोर्चरी ने बताया कि गाडुलिया घाटी में अज्ञात टेमपो चालक द्वारा लोंडिंग टेम्पो को गफलत लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसके भाई धर्मेन्द्र जैन की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फरार हुए टेमपो चालक को तलाश रही है।

स्कूटी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, तीन साथी घायल
उदयपुर। शहर के समीप बडी क्षेत्र में नारायण सेवा संस्थान के पास अज्ञात स्कूटी की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार महिपाल सिंह राव पुत्र गोवर्धनसिह राव निवासी रावमादडा गोगुंदा ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई गजेंद्रसिंह राव रात करीब साढे नौ बजे मोटरसाइकिल से नारायण सेवा संस्थान की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात स्कूटी चालक द्वारा टक्कर मारने से हादसे में गजेंद्रसिंह राव की मृत्यु हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर स्कूटी चालक का पता लगा रही है।

ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मौत
उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में पिपली अ कालालियाकाड में ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नन्दकिशोर मीणा पुत्र सवाजी निवासी कलावत ऋषभदेव ने ट्रेक्टरचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि ट्रेक्टर चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिपली अ कालालियाकाड में उसके भाई शांतिलाल को टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मौथली में बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र के मौथली में गुजरात नंबर की बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोहनलाल पुत्र गणेश फनात मीणा निवासी पालवडा फला जावरमाता डूंगरपुर ने बोलेरो चालक के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर मौथली चौराहा की तरफ आ रहे थे तभी पीछे डूंगरपुर की तरफ से तेज गति व उतावले पन से चलाते हुए आ रहे बोलेरो चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हादसे में बाईक सवार जितेंद्र व उसका रिश्तेदार रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सालय पहुंचाने पर डॉक्टर ने जांच कर जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल रोहित कुमार को उदयपुर के उमरडा स्थित पेसिफिक हॉस्पिटल रेफर किया जहां उसे भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव उनके परिजनों को सौंपे।

जवास में जीप की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में जीप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जयपालसिंह सोलंकी पुत्र मोहब्बतसिंह सोलंकी निवासी वणीबोर खेरवाडा ने जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि जीप चालक तेज गति व लापरवाही से जीप लेकर आया और प्रकाश सिंह राठौड को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाशसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान प्रकाशसिंह ने दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया थानांतर्गत क्यारी क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रावाराम पुत्र नगाराम गरासिया निवासी खारा फली आमली पिण्डावाडा जिला सिरोही ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसके पुत्र की मोटरसाइकिल को अन्य मोटरसाइकिल चालक द्वारा टक्कर मारने से हादसे में उसके पुत्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

गाडी खाली करते समय गैस सिलेंडर गिरने से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र के ओबरा खुर्द में गाडी खाली करते समय गैस सिलेण्डर उपर गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामलाल पुत्र लोगरलाल भील निवासी साकरोदा कुराबड ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई नारायणलाल भील निवासी साकरोदा कुरिया फला सालासर बालाजी भारत गैस एजेंसी के गोदाम ओबरा खुर्द में गाडी खाली करते समय गैस सिलेण्डर शरीर पर गिरने से उसकी मत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनेों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सर्पदंश से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में खेत पर काम करते समय जहरीले सांप द्वारा काटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गेपीलाल पुत्र उदा रावत निवासी गुन्दला भीण्डर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई कमलेश मक्की की रखने करने के लिए 28 अगस्त की रात 8—9 बजे खेत पर गया था जहां जहरील सांप द्वारा काटने से उसकी मृत्यु हो गर्ई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!