घर में सोई वृद्धा के नाक से बदमाशों ने लूटी सोने की नथ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के झाडोल थानांतर्गत सती चौराहा क्षेत्र में बीती रात में घर के आंगन में सो रही एक वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ अज्ञात बदमाश लूट ले गए। नथ खींचने से वृद्धा लहुलुहान हो गई। दर्द के मारे चीखने पर पडौसी ग्रामीण जाग गए। तब तक बदमाश लूट को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाश बीती रात करीब दो बजे सडक किनारे घर में घुसे और वहां आंगन में सो रही वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ खींच ली। दर्द होने पर वृद्धा की चीख निकल पडी जो सुनकर घरवाले और पडौसी जाग गए। वे वृद्धा के पास पहुंचते तब तक लुटेरे बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। नथ खींचने से लहुलूहान हुई वद्धा को झाडोल चिकित्सालय ले गए जहां उसका उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी चोर उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है। तब चोर करीब तीन तोला वजनी सोने के आभूषण व नगदी चुरा ले गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश लुटेरों की तलाश में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!