उदयपुर। अग्रोहा उदयपुर चैप्टर द्वारा होटल जिंजर में आयोजित “अग्रवाल बिजनेस ग्रोथ मीट” में 50 से अधिक बिजनेस लीडर्स, सदस्यों एवं विजिटर्स ने भाग लेकर नेटवर्किंग और व्यवसायिक सहयोग को नई दिशा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्रवाल उद्यमियों को एक साझा मंच पर लाकर व्यवसायिक अवसरों, सहयोग और विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल ने सदस्यों के बीच हुए व्यवसाय और उपलब्धियों की जानकारी दी। सचिव अंकित गर्ग ने चैप्टर की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बोर्ड सदस्यों सीए रोहन मित्तल, सीए यशवंत मंगल और हेमंत अग्रवाल ने संगठन के ग्रोथ विजन को साझा किया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रिया अग्रवाल ने बिजनेस प्रेजेंटेशन दिया, वहीं अग्रोहा के संस्थापक करण गर्ग ने “100 शहर, 100 चेप्टर्स मिशन की जानकारी दी। गेस्ट स्पीकर सीए पंकज नेवतिया ने थिकिंग बिग विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए उद्यमियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया।
स्पीड नेटवर्किंग सत्र कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में स्थापित अग्रोहा उदयपुर चैप्टर के सदस्यों के बीच छह माह से कम समय में 40 लाख से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न हो चुका है, जेो संगठन की मजबूत नेटवर्किंग और मम्बर्स हेल्पिंग मेम्बर्स संस्कृति का प्रमाण है।
50 से अधिक बिजनेस लीडर्स ने साझा किए विकास के सूत्र, अग्रोहा उदयपुर ने दिखाई नेटवर्किंग की ताकत
