नगर निकायों के आम चुनाव की घोषणा, 9 और 11 सितम्बर को होगा मतदान, 14 को मतगणना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-उदयपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

उदयपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार शाम को उदयपुर जिले में आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर, बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर सनवाड़ वहीं, 11 सितम्बर, षुक्रवार को उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका सदस्यों के लिए मतदान होगा। बुधवार शाम जिला कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि सदस्य पद के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 27 अगस्त गुरुवार, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 1 सितम्बर, मंगलवार, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि और समय 3 सितम्बर गुरुवार, अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितम्बर, शुक्रवार निर्धारित है। वहीं, अध्यक्षीय पदों के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितम्बर, मंगलवार, नामांकन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, बुधवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 17 सितम्बर, गुरुवार, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि और समय 18 सितम्बर, शुक्रवार अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन 18 सितम्बर शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के समय समाप्ति के तुरंत पश्चात, मतदान की तिथि 21 सितम्बर, सोमवार, मतदान का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक, मतगणना की तिथि और समय 21 सितम्बर, सोमवार को मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात है।

उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम-
निर्वाचन की तिथि- 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे बैठक, नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11.30 बजे से, अभ्यार्थिता वापसी का समय अपराह्न 2 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो) अपराह्न 2ः30 बजे से 5 बजे तक। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी।

उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थान आवंटन-
चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने हेतु नगर निगम उदयपुर के विभिन्न वार्डों के अनुसार रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहायतार्थ नियुक्त अधिकारी तथा नामांकन प्राप्ति स्थान निर्धारित किए गए हैं।

महापौर, उप महापौर एवं वार्ड संख्या 01 से 16 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री अवुला साईकृष्ण  उपखण्ड अधिकारी, गिर्वा। सहायतार्थ अधिकारी श्री दीपक मेहता (वरिष्ठ प्रबंधक, आरएसएमएम, उदयपुर) एवं श्री गणेश कुमार विजयवर्गीय (तहसीलदार, गिर्वा)।

नामांकन प्राप्ति का स्थान न्यायालय कक्ष, उपखण्ड अधिकारी, गिर्वा।

वार्ड संख्या 17 से 32 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, उदयपुर। सहायतार्थ अधिकारी रमेश राजपुरोहित, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का सिान न्यायालय कक्ष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, उदयपुर।

वार्ड संख्या 33 से 48 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जगदीश सिंह आशिया, उपखण्ड अधिकारी, गोगुन्दा। सहायतार्थ अधिकारी विजयकुमार रेगर, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का स्थान न्यायालय कक्ष, प्रोटोकॉल अनुभाग, उदयपुर।

वार्ड संख्या 49 से 64 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुरेन्द्र बी. पाटीदार, उपायुक्त, उदयपुर। सहायतार्थ अधिकारी विजय कुमार, तहसीलदार, बड़गांव। नामांकन प्राप्ति का स्थान न्यायालय कक्ष।
वार्ड संख्या 65 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनसुखराम डामोर, उपखण्ड अधिकारी, बड़गांव। सहायतार्थ अधिकारी रणजीतसिंह बिट्ठू, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का स्थान न्यायालय कक्ष, सहायक कलेक्टर (गिर्वा), उदयपुर।

जिले की नगर पालिकाओं के लिए अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थान आवंटन-

मावली नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम, मावली और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार, मावली। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान उपखण्ड कार्यालय, मावली।

फतहनगर सनवाड़ के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपनिदेशक, एच.सीएम. रीपा, उदयपुर और
सहायक रिटर्निंग अधिकारी उप तहसीलदार, सनवाड़। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान नगर पालिका कार्यालय, फतहनगर सनवाड़।

वल्लभनगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम वल्लभनगर और सहायक रिटर्निंग अधिकारीरू तहसीलदार, वल्लभनगर। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान उपखण्ड कार्यालय, वल्लभनगर।

भीण्डर के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भीण्डर। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार, भीण्डर। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का सिान उपखण्ड कार्यालय, भीण्डर।

कानोड के लिए  रिटर्निंग अधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारी, उदयपुर विकास प्राधिकरण।
सहायक रिटर्निंग अधिकारीरू तहसीलदार, कानोड। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान तहसील कार्यालय, कानोड रहेगा।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगा कार्रवाई- जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में ही आदर्ष आचार संहिता प्रभावी रहेगी। आदर्ष आचार संहिता की सख्ती से पालना करवाई्र जाएगी।  इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान अवष्य करने की भी अपील की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!