जेजेसी का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा सम्पन्न
उदयपुर, 17 अगस्त। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर उदयपुर के का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में तथा अध्यक्ष अरूण मेहता के नेतृत्व में पडासली स्थित नाकोड़ा धाम, अजमेर स्थित नारेली तीर्थ एवं पुष्कर के ब्रह्माजी मंदिर व पुष्कर घाट पर पूजा उपासना के बाद ब्यावर में शांतक्रांत संघ के आचार्य विजयराज महाराज के चरणों में पहुंचे।
जहां आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा नशा मुक्त व युवतियां फैशन मुक्त तथा राष्ट्र प्रदर्शन मुक्त हो जाए तो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है। मंत्रों के महामंत्र नवकार महामंत्र के नियमित जाप से सभी दुखों का हरण हो जाता है।
संगठन के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक राजकुमार फत्तावत ने 80वें स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए आव्हान किया कि सभी सदस्य परिवारों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करना होगा। जहां समय प्रबंधन हमारी ब्राण्ड बन चुका है वही संस्कारित परिवार को भी हमे अपनी फ्रेंड बनाना होगा।
अध्यक्ष अरूण मेहता व कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा ने बताया कि जेजेसी सदस्यों ने दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के साथ-साथ पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगितओं में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा जिलया। जिसमें पूल में बलून गेम पुरूष में प्रतिक मुर्डिया, कपल गेम पुल रेस में राजेन्द्र पिस्ता चोरडिया, जिमित आरती जैन, क्वींस पुल रेस गेम में शोभना चौधरी, पिस्ता चोरडिया, शशि सिरोया, पुल रेस पुरूष में जिनेन्द्र चित्तौड़ा, सुशील गांधी, राजेन्द्र चोरडिया, ट्रेजर सर्च पुल में राजेश भाणावत, यस-नो गेम में अनिता जैन, धानी सिंघवी, वीणा सिंघवी, आशा मेहता, उर्मिला नागोरी, अमिताभ बच्चन स्टाईल रोल में पिंकी चित्तौड़ा, मनीषा बम्ब, नम्बर एक्शन कपल गेम में अनील-मंजू सिंघवी, कुलदीप-महिका कोठारी, विरेन्द्र भावना कावडिय़ा, खोजो-जमाओ फेमिली गेम्स में ट्वििंकल नाहर, वीणा सिंघवी एवं जयमाला करणपुरिया विजेता रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष अरूण मेहता ने किया। आभार महामंत्री ललित कोठारी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राजेश भाणावत ने किया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, महावीर युवा मंच संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड, भारतीय जैन संघटना महिला विंग की अध्यक्षा मीना कावडिय़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
युवा नशा मुक्त एवं युवतियां फैशन मुक्त होने पर ही राष्ट्र कल्याण संभव : आचार्य विजयराज
