ऐश्वर्या कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, दो दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट रायला 2026 संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस उल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि श्वंदे भारत ट्रेन के जनकश् के रूप में विख्यात डॉ. सुधांशु मणि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में गूंजते राष्ट्रगान ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का संचार किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ.मणि ने कहा कि आजादी के समय हमारे वीर सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।  हम सभी को अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने, अपने समाज को बेहतर बनाने, और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है।सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोरियोग्राफर और फिटनेस एक्सपर्ट पीयूष पालीवाल द्वारा एक विशेष जुम्बा सेशन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हनुमत सिंह राणावत और प्रियल वसीटा द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत कॉलेज में मल्टी डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट श्रायला 2026 के दूसरे दिन भव्य कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला सुबह 10रू00 बजे से शाम 6रू00 बजे तक छरू विभिन्न विषयों पर गतिविधियों और खेलो के माध्यम से रोटरेक्ट जिला परिषद के सभी सदस्यों के लिए की गयी।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए  प्रतिष्ठित ट्रेनर्स मुंबई से रोटेरियन सीएम बेंद्रे, असम से रोटेरियन शैलेश सरवाह और नासिक से रोटेरियन अमोल काबरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेषज्ञ ट्रेनर्स ने कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं को नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और व्यक्तिगत विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताई।
इस दो दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट श्रायला 2026श् कार्यक्रम में भारत के सात अलग-अलग राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के समापन पर डीआरआर रोटेरियन ऐश्वर्या सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस दो दिवसीय भव्य आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की घोषणा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!