राष्ट्रीय युवा दिवस पर बीसीआई युवा टीम ने 600 विद्यार्थियों को किया प्रेरित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

स्टार्टअप, उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

उदयपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीसीआई युवा टीम की ओर से गीतांजलि इंस्टीट्यूट कॉलेज में विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता, कौशल विकास, करियर और युवा सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

बीसीआई युवा की अध्यक्ष मीनाक्षी पालीवाल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की दुनिया, व्यावसायिक विचार, बाजार की समझ और नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया।

उपाध्यक्ष रोहित पालीवाल ने विद्यार्थियों को नई सोच विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बीसीआई युवा के सदस्य हिम्मत प्रजापत, संतोष मेघवाल, जनमेजय मेहता, रोचक भावसोर और अंकुश रांका ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और करियर, व्यवसाय, कौशल विकास तथा व्यक्तिगत विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नई सोच, कौशल और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित करना रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!