आज की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण का आधार है : फत्तावत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– जैन समाज के 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए ‘‘विद्याश्री सम्मान’’ से अलंकृत
उदयपुर, 13 अगस्त । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की ओर से फाउंडेशन कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में शैक्षिक और सहशैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 छात्र छात्राओं को विद्याश्री सम्मान अलंकरण से नवाजा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार  फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज एक नई शुरुआत हुई है। प्रतिभाओं को दिए गए सम्मान समारोह का नाम भी मां सरस्वती की समर्पित है। आज के समय में बच्चों में अपार संभावना है बस उन्हें उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने और सही दिशा देने की आवश्यकता है। आज की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण का आधार है।  शिक्षा में आगे बढऩे के साथ साथ बच्चों में जैनत्व की झलक भी रहनी चाहिए , तभी उसका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।  बच्चों का आव्हान करते हुए  ने कहा कि आप अपने लक्ष्य को तय करके उसको पाने के लिए मेहनत और लगन से किए गया प्रयास आवश्यक है। बचपन से दिए गए सही संस्कार से ही बच्चों को जीवन भर सही दिशा में चलने में मददगार साबित होंगे। अपनी शिक्षा पूरी कर किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे से पहले अपने सामाजिक संस्कार को अक्षुण रखे तथा समाज व राष्ट्र प्रथम तथा परिवार व स्वयं हित द्वितीय रहे।
बीजेएस उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने फाउंडेशन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बी जे एस उदयपुर द्वारा हेड ऑफिस से अब तक प्राप्त सभी फाउंडेशन कार्यक्रम को आयोजित किया है। इसी के तहत आज आठवां फाउंडेशन कार्यक्रम प्रतिभा स्पॉटलाइट के तहत प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में छठी से लेकर 12 वीं तक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, सीए परीक्षा पास करने वाले और खेलकूद और अन्य क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ सामूहिक नवकार मंत्र से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा तथा आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र महात्मा और विन्नी मेहता द्वारा किया गया।
– इन प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि कक्षा छठी के काशवी जैन,निर्वि छाजेड़, नित्या छाजेड़, विहिका पोरवाल, युक्ति कटारिया,कक्षा सातवीं के कर्णव जैन, नविषा जैन, कक्षा आठवीं के हित कच्छारा, पूर्वी जैन,कक्षा नवीं के दिलीशा लोढ़ा, नेत्रांशी जैन, कक्षा दसवीं के आर्यन कोठारी, धैर्य जैन, काशवी मेहता, निशिका कच्छारा, कक्षा ग्यारहवीं के सहज जैन, आशी मेहता, गर्व पोरवाल, साराक्षी जैन और कक्षा बारहवीं के शौर्य वानावत का उपरणा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा और महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि प्रथम प्रयास में सीए बनने पर जेना चौधरी, जेनिल पोरवाल, चेरिल सिसोदिया का उपरणा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र महात्मा और विन्नी मेहता ने बताया कि खेल और अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में राइफल शूटिंग में नियति कोठारी,सबसे कम उम्र में योगा में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने पर जैनिका भंडारी, वेट लिफ्टिंग में वैभव जैन पितलिया, बास्केटबॉल में हियांशी डूंगरपुरिया और हियाशा डूंगरपुरिया,कथक डांस में निर्वी छाजेड़ और नित्या छाजेड़,बास्केटबॉल में  तनीषा जैन और यशस्वी जैन,टेबल टेनिस में वेदांत मेहता और आशी मेहता तथा पैनकेक में शनाया जैन द्वारा राज्य एंव राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर उपरणा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर  बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, पूर्व राज्य महामंत्री श्याम नागौरी ,निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी,लक्ष्मण शाह ,महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी,भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत जेजसी क्वीन अध्यक्ष, मंत्री नीता छाजेड, रचिता मोगरा मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!