महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ-सेवा कर मनाया जन्मदिन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर ने महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ-सेवा कर सदस्या का जन्मदिन मनाया।
क्लब एडवाइजर रश्मि पगारिया ने बताया कि ललिता मेहता ने अपनी बहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौशाला में गौवंश को प्रेमपूर्वक हरा चारा अर्पित कर गौ-सेवा की, साथ ही यशवंत भंसाली ने भी आत्मिक संतोष के लिए गौ-सेवा की। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के मूल्यों को सुंदर रूप से प्रतिबिंबित किया। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि जीवन के विशेष अवसरों को सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति समर्पण जैसे सार्थक कार्यों के साथ मनाया जाए।गौशाला में प्रोजेक्ट के समय सचिव एडवोकेट साधना मेहता ,चंद्रकला कोठारी ,क्लब एडवाइजर रश्मि पगरिया,ललिता मेहता ,यशवंत भंसाली ,वंदना शर्मा ,सुनयना जैन उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!