लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, दलपत दोशी बनें प्रातीय उपाध्यक्ष  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 5 अगस्त। आपातकाल (1975-77) के लोकतंत्र सेनानियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ, राजस्थान की प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज बोहरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए नई टीम का गठन किया गया है।
नई कार्यकारिणी में कोटा के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी गणपत लाल शर्मा को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बालचंद गर्ग (कोटा), किशन गोपाल दरगड़ (अजमेर), ब्रजेन्द्र बिहारी (भरतपुर), मूलचंद सोलंकी (बीकानेर), दलपत दोशी (उदयपुर), मधुसूदन व्यास (जोधपुर), दिनेश खूटेटा एवं मोहन बालाहेड़ी (जयपुर) को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संघ ने जुगल तापड़िया को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा बंशी सिंह चैहान (जालौर), राजेन्द्र कोठारी (बांसवाड़ा), तुलसी सोनी दुलानी (अजमेर), भोजराज सिंह एवं बालगोपाल गुप्ता (जयपुर) को प्रांतीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार किशन बिड़ला (जोधपुर) को प्रांतीय कोषाध्यक्ष तथा ओम प्रकाश बाहेती (जयपुर) को प्रांतीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष देवराज बोहरा ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों से जुड़े लंबित विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के लिए शीघ्र ही जयपुर में नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!