उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दिनांक 3, 4 व 5 अगस्त 2026 को विद्यालय के भव्य परिसर में सत्र 2026-27 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रबंधन समिति के सदस्य श्री देवेश अग्रवाल, श्रीमती आशिता अग्रवाल व श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल उपस्थित रहे।
प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व की शुरुआत हमेशा जिम्मेदारी और अनुशासन से होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप आज से ही अपने भीतर उन गुणों को विकसित करेंगे, जो आगे चलकर आपको समाज और देश की कमान संभालने के योग्य बनाएंगे।
श्रीमती आशिता अग्रवाल ने कहा की आपकी आज की मेहनत ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेगी। आज आप यहाँ जो नेतृत्व कौशल सीख रहे हैं, वही आगे चलकर देश को एक नई दिशा देगा। हमें आपकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व शिव-महिमा के साथ हुआ। समारोह में सीबीएसई तथा कैंब्रिज दोनों शाखाओं के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर विभिन्न पदों पर मनोनीत छात्र परिषद के 130 विद्यार्थियों को बेज व शेष पहनाकर निष्ठापूर्वक कर्तव्यवहन की शपथ दिलवाई गई।
सीबीएसई विभाग में उच्च माध्यमिक स्तर पर विरांग तलेसरा को स्कूल प्रेसिडेंट, साद हुसैन को हेड बॉय, मान्यता आशीष कुमावत को हेड गर्ल, रितीशा अग्रवाल , रेयांश अग्रवाल को एकेडमीक एंबेसेडर , प्राथमिक स्तर पर तनिश माथुर को हेड बॉय, रियांशी अग्रवाल को हेड गर्ल तथा कैंब्रिज शाखा में प्राथमिक स्तर पर समर्थ शाह को हेड बाॅय, अहेली मिश्रा को हेड गर्ल की शपथ दिलवाई गई।
इस समारोह में प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि ये छात्र परिषद के सदस्य अन्य विद्यार्थियों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि एक बालक को सभ्य व संस्कारित नागरिक बनाने में विद्यालय व शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। निस्संदेह डीपीएस अपने दायित्व को बखूबी निभाते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डीपीएस अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है।
इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा दी गई नृत्य व संगीत की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में नवनिर्वाचित स्कूल प्रेसिडेंट विरांग तलेसरा ने समस्त अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद ने ली शपथ
