हंसी, मस्ती और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा भारत विकास परिषद मेवाड़ शाखा का वार्षिक पिकनिक उत्सव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा द्वारा रविवार को सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए पारिवारिक पिकनिक का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में मनोरंजन, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों ने आपसी आत्मीयता और संगठनात्मक एकता को मजबूत किया।
पिकनिक के दौरान अंताक्षरी प्रतियोगिता, पूल पार्टी, समूह नृत्य, मनोरंजक खेलों सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। अंताक्षरी में मधुर गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया, वहीं पूल पार्टी और डांस ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र सिसोदिया एवं सचिव एडवोकेट संजय मेहता ने बताया कि ऐसे पारिवारिक आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं तथा सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट सामूहिक भोज का आनंद लिया तथा भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में हंसी, उल्लास और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखनें को मिला।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!