मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आज लगेगा 5वां नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष सेवा शिविर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित होंगे मुख्य अतिथि, 51 विद्वान ज्योतिषाचार्य देंगे नि:शुल्क परामर्श

उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़, बीइंग मानव सेवा संस्थान एवं मेवाड़ ज्योतिष, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार, 26 जुलाई को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 5वें वैदिक नि:शुल्क ज्योतिष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित होंगे। राहुल अग्रवाल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश माधवानी करेंगे। राकेश बजाज, रजनीकांत शर्मा, विमल मेहता, डॉ. श्रद्धा गट्टानी तथा पं. सत्यनारायण चौबीसा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

ट्रस्ट के संस्थापक सचिव पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं को कुंडली, हस्तरेखा, वास्तु, विवाह, प्रश्न ज्योतिष, रेकी, टैरो कार्ड तथा वैदिक ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विषयों पर नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। आयोजन से जुड़े मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में 51 विद्वान ज्योतिषाचार्य अपनी सेवाएं देंगे तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में पं. सुरेश त्रिपाठी द्वारा कुंडली, वास्तु एवं हस्तरेखा, डॉ. भगवतीशंकर व्यास द्वारा कुंडली एवं वास्तु ज्योतिष, शंकरलाल साहू द्वारा कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ के रूप में, कैलाशचन्द्र शर्मा द्वारा ज्योतिष एवं वास्तुविद् के रूप में, डॉ. कुंजन आचार्य द्वारा कुंडली, जीवन, विवाह एवं वास्तु संबंधी विशेष मार्गदर्शन, पं. सूर्यप्रकाश श्रीमाली द्वारा ज्योतिष परामर्श, ओम मोटवानी, डॉ. चंद्रकांता कुमावत, राकेश कुमार, डॉ. महेंद्र सेन, प्रेम नारायण कुमावत तथा नीलू कच्छारा द्वारा कुंडली परामर्श, डॉ. मंजू शर्मा द्वारा एस्ट्रोलॉजी तथा पं. प्रकाश चंद्र द्वारा परसाई उपाय ज्योतिष संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डॉ. कालिंदी पुरोहित द्वारा वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ के रूप में, डॉ. चंद्र रेखा शर्मा द्वारा कुंडली विशेषज्ञ, डॉ. प्रवीणा मायुर द्वारा वास्तुशास्त्राचार्य एवं नाड़ी ज्योतिषाचार्य, ईश्वर जैन कौस्तुभ द्वारा हस्तरेखा विशेषज्ञ, आचार्य धीरज शिवदत्त आमेटा द्वारा वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्र, डॉ. रचना शर्मा, हर्षा शर्मा एवं डॉ. संगीता पालीवाल द्वारा कुंडली विशेषज्ञ तथा योगिता पंवार द्वारा टैरो कार्ड के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!