उदयपुर में अलसुबह तेज बारिश, चल पडे नदी—नाले, दिन में धूप आते—जाते बूंदाबांदी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह तेज बारिश हुई। बारिश के चलते आसपास पहाडी इलाकों में नदी नाले चल पडे तो दिन में धूप छांव के बीच बूंदाबांदी हुई। बीते चौबीस घंटों के दौरान 21.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बीती रात में आसमान काली घटाओं से ढका रहा। अलसुबह तेज बारिश शुरू हुई जिसके चलते शहरी क्षेत्र में सडकों पर पानी बहने लगा। शहर के सिटी स्टेशन मार्ग की सडक पर बरसाती पानी भर गया जिससे अलसुबह आने वाले यात्री वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। वहीं सीसारमा नदी बहने लगी और पिछोला में पानी की आवक शुरू हो गई। उधर थूर की पाल पर भी पानी बहने लगा है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छितराए रहे जिसके चलते धूप छांव का क्रम चलता है। बीच बीच में काली घटा आने पर बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार को क्रमश: 27.9 डिग्री व 24.0 डिग्री था। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं बीते चौबीस घंटों के दौरान 21.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!