अजमेर एवं जोधपुर जोन अधिकारियों को वीसी में दिए निर्देश
उदयपुर, 24 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व लक्ष्य, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्रवाई के प्रति गंभीर है अतः आपसी समन्वय एवं सजगता से कार्य करते हुए वांछित लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के लक्ष्य में कोई कमी स्वीकार्य नही है गत राजस्व लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक तक का वृद्धि का लक्ष्य तय कर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे माह के अन्त तक कमी को पूर्ण किया जा सके। आबकारी आयुक्त विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से अजमेर एवं जोधपुर जोन के समस्त जिलों के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
आबकारी आयुक्त ने कहा कि जुलाई माह के अन्त तक वांछित मासिक लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए दैनिक लक्ष्य का निर्धारण कर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। विभागीय लक्ष्य की पूर्ति में कोताही अथवा लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। समीक्षा वीसी में राज्य औसत से पिछड़ रहे जिलों को वांछित वृद्धि के लिए निर्देशित करते हुए दुकानवार रिव्यू करते हुए दैनिक लक्ष्य के अनुरूप कार्य के लिए निर्देशित किया गया। अजमेर जोन के तहत राजस्व लक्ष्य में पिछड़ रहे अजमेर जिले में अजमेर दक्षिण, किशनगढ़, केकड़ी, नागौर जिले में मेड़ता, परबतसर एवं भीलवाड़ा में गंगापुर, मांडलगढ़ के आबकारी निरीक्षकों से क्षेत्रवार वांछित राजस्व प्रगति के संबंध मंे समीक्षा कर निर्देषित किया गया। अजमेर जोन में नावां, निवाई, मालपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में निरोधात्मक गतिविधियों में कमी पर संबंधित निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों को सुधार के लिए निर्देष दिए। इसी क्रम में बकाया वसूली के तहत नियमानुसार सम्पत्ति कुर्क एवं अटैच करने के लिए निर्देशित करते हुए कमजोर प्रगति रहने पर संबंधित अधिकारी व कार्मिक पर कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी आयुक्त ने जोधपुर जोन की समीक्षा करते हुए राजस्व लक्ष्य में पिछड़ रहे पाली, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों को माह के अन्त तक शत-प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु दैनिक कार्ययोजना के तहत कार्य के निर्देष दिए। राजस्व लक्ष्य के तहत चोहटन, बालोतरा, पोकरण, बिलाड़ा, जोधपुर सिटी के आबकारी अधिकारियों, आबकारी निरीक्षकों को वांछित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास के लिए निर्देषित किया। इसी प्रकार बकाया वसूली के तहत चैहटन, सांचैर, बालोतरा, बाली, रेवदर को अपेक्षित प्रगति के लिए आवश्यक निर्देष देते हुए यथास्थिति बनी रहने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की बात कही। निरोधात्मक गतिविधियों की संख्या में वृद्धि के साथ जब्ती एवं गिरफ्तारी की संख्या बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए। वीसी मेें मदिरा उठाव की भी जिलेवार समीक्षा की गई। आयुक्त श्री मेहता ने कहा कि प्रत्येक निरीक्षक एवं पीओ का थानेवार निरोधात्मक कार्रवाई का नियमित रिव्यू करते हुए जब्ती एवं महत्वपूर्ण अभियोग के तहत आंकलन किया जाएगा। इस संबंध में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति आवष्यक है जिससे अवैध मदिरा की प्रभावी रोकथाम की जा सके।
समीक्षा वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजमेर जोन राधेश्याम डेलू एवं अतिरिक्त आयुक्त जोधपुर जोन सीमा कविया ने जिलेवार राजस्व, बकाया वसूली, मदिरा उठाव एवं निरोधात्मक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत की। वीसी में जिला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अजय जैन, अजमेर एवं जोधपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अधीनस्थ जिलों के उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य शाखा व निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहे।
कोटा एवं भरतपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा
उदयपुर, 24 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में कोटा एवं भरतपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में कोटा एवं भरतपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
