दिल्ली से आएगी एसीसीए की वरिष्ठ टीम, कल ‘यंग अचीवर्स-2026’ में मिलेगा वैश्विक करियर का मार्गदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। प्रोफेशनल कॉमर्स एवं अंतरराष्ट्रीय अकाउंटेंसी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एजुकेशन द्वारा 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर में ‘यंग अचीवर्स-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय करियर के नए अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा।
पीएफसी की संस्थापक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आने वाली एसीसीए (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) की वरिष्ठ टीम होगी, जो पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व करेगी। टीम विद्यार्थियों को वैश्विक करियर संभावनाओं, एसीसीए के नवीनतम अपडेट्स, बदलते कॉर्पोरेट परिदृश्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल करियर बनाने के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी देगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत पात्र छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं शिक्षकों एवं इच्छुक प्रशिक्षकों के लिए ट्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले विद्यार्थियों को स्टूडेंट रिकॉग्निशन सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में करियर गाइडेंस सेशन, प्रेरक संवाद और एसीसीए विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग का विशेष अवसर भी मिलेगा, जिससे युवा अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे।
पीएफसी एजुकेशन प्रबंधन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं प्रोफेशनल करियर बनाने के इच्छुक युवाओं से इस विशेष आयोजन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और करियर से जुड़ी नई संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!