उदयपुर, 22 जुलाई। गारियावास स्थित महावीर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक राजकुमार फ़तावत ने की। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत जोशी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक भरत मेहता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक सुंदरकांड पाठ से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा सामूहिक महाआरती की गई, जिसमें सभी ने सुख-समृद्धि की मंगल कामना की तथा छात्रों ने 26-27 शैक्षणिक सत्र के उत्कृष्ट परिणाम के लिए मंगल पाठ किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्थापक राजकुमार फत्तावत ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महावीर एकेडमी में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ मंचन
