– मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए
उदयपुर, 22 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा आज दो स्थानों पर कुल 3850 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसीदास जी की सराय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 350 पौधे तथा सालेरा (मावली) स्थित समिधा आश्रम में 3500 पौधों का रोपण किया गया।
केंद्र अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि तुलसीदास जी की सराय में वृक्षारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए थैलेसीमिया जागरूकता, प्रेरणा (मोटिवेशन), पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्त्री रोग जागरूकता, वित्तीय साक्षरता तथा साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा वार्ताएं आयोजित की गईं। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप जूट बैग, सेनेटरी पैड एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुरेश बड़ीवाल ने थैलेसीमिया पर, वीर रविंद्र सुराणा ने बैंकिंग एवं साइबर फ्रॉड से बचाव तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। पूरणमल मेहता ने पर्यावरण एवं संस्कार तथा संजय वडाला ने मोटिवेशन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसी प्रकार सालेरा (मावली) स्थित समिष्ट आश्रम में 3500 पौधों का विशाल वृक्षारोपण किया गया। आश्रम अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि सभी पौधों के संरक्षण हेतु ड्रिप इरिगेशन प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होगी। आश्रम की 42 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। सभी पौधे 10 फीट से बड़े लगाए गए जिससे कि वह जल्दी बड़े हो सके
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपियां एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के लिए मोटिवेशन, पर्यावरण एवं संस्कार शिविर का आयोजन भी किया गया। वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि यह वृहद वृक्षारोपण समिधा आश्रम एवं महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया।
केंद्र अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने इस पुनीत वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु श्री चंद्रगुप्त वीर सिंह चौहान, एवम् श्रीमती सुनीता राठौड़ का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं समर्पण से यह विशाल पर्यावरणीय सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा, सचिव सुरेश बड़ीवाल, जोन अध्यक्ष हंसा हिंगड, जोन सचिव राजकुमार नलवाया, पूरणमल मेहता, कोषाध्यक्ष अशोक खुर्दिया, राजेंद्र सुराणा, नरेंद्र खाब्या, चंदन सिंह छाजेड़, पारस हिंगड संजय बडाला, नरेंद्र हिंगड़, प्रकाश जैन, दिलीप सुराणा, शीलू सुराणा, स्वराज जैन, सुशीला मेहता, मधु मित्तल, आशा हिंगड़, उषा सुराणा, अर्चना जैन, विद्यालय की प्राचार्य सैनी मैडम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संविदा आश्रम में श्रीमती सुनीता राठौड़ एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल द्वारा किया गया।