सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और बिजनेस स्ट्रेटजी को करीब से जाना : मुकेश माधवानी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स की वर्कप्लेस विजिट सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर्स बीसीआई उत्सव, बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई पिनेकल द्वारा आयोजित मासिक वर्कप्लेस विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रणाली एवं बिजनेस स्ट्रेटजी को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना है। इन विजिट्स के माध्यम से सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, सहयोग, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलता है।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि बीसीआई उत्सव चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट वीरेंद्र जैन के प्रतिष्ठान लेटेस्ट टेंट हाउस पर आयोजित हुई। इस दौरान वीरेंद्र जैन ने अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली, वर्षों के अनुभव, ग्राहकों के प्रति सेवा दृष्टिकोण तथा व्यवसाय के विस्तार की रणनीति से सदस्यों को अवगत कराया। सदस्यों ने व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर मुकेश माधवानी, संजीव पटवा, देवेंद्र सिंह करीर, आलोक गुप्ता, कपिल निभनानी, गणपत सालवी, लोकेश, धर्मवीर देवल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि इस माह की वर्कप्लेस विजिट अनुराग ऐरन के कार्यस्थल मेट्रो फ्लेक्स जिम में आयोजित हुई। अनुराग ऐरन ने सदस्यों को फिटनेस उद्योग की कार्यप्रणाली, जिम मैनेजमेंट, व्यवसाय संचालन, मार्केटिंग रणनीति तथा अपने उद्यमशीलता के अनुभवों से अवगत कराया। सदस्यों ने विभिन्न व्यावसायिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए नेटवर्किंग को और मजबूत किया। इस अवसर पर दिलीप बालचंदानी, देवेंद्र सिंह करीर, एकार्थ पुरोहित, अनुराग ऐरन, मनीष जैन, अरुण चौबीसा, पीयूष कोठारी एवं लोकेश जोशी , जीवन सिंह सोलंकी, रतन सिंह सोलंकी, पीयूष कोठारी, लोकेश जोशी, मनीष जोशी, आयुष सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बीसीआई पिनेकल के अध्यक्ष सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट सुनील बोराणा के वर्कप्लेस वंडर स्लीप फर्निशिंग में आयोजित हुई। इस दौरान सदस्यों ने व्यवसाय की कार्यप्रणाली, उत्पादों की गुणवत्ता, आधुनिक व्यापार प्रबंधन तथा ग्राहक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। साथ ही उद्यमिता, व्यवसाय विस्तार और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रकाश हाड़ा, शालिनी भटनागर, नीरज कपूर, दीपक चौधरी, मनीष जैन
दीपांक भटनागर, सुनील बोराणा, आशीष शर्मा, आर्किटेक्ट प्रांजल कोठारी एवं बृजेश चौहान सहित चैप्टर के सदस्य उपस्थित रहे।

तीनों वर्कप्लेस विजिट्स के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को नजदीक से समझने के साथ पारस्परिक सहयोग, ज्ञान-विनिमय एवं व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। बीसीआई पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की नियमित वर्कप्लेस विजिट्स सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!