मकान बेचने के नाम पर 46 लाख हडपने का आरोप

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के तितरडी क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपए की राशि हडपने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार यश कुमार पुत्र पारसमल माली निवासी रामपुरा कॉलोनी गोडी जिला जालोर हाल जेएमबी रोड हिरणमगरी सेक्टर—03 ने रौनक व्यास पुत्र शिवशंकर व्यास निवासी प्रेम नगर रामकृष्णा वाटिका के पास तितरडी वगेरह पांच जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपियों द्वारा मकान बेचने के नाम पर 46 लाख रुपए की राशि हडप लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रुपए लेकर नहीं कराया भूखंड का विक्रय विलेख
उदयपुर। शहर के तितरडी क्षेत्र में छह लाख रुपए से ज्यादा राशि लेकर भूखंड की रजिस्ट्री न कराकर धोखाधडी करने का एक मामला सविना थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक सोनी पुत्र गणपत लाल सोनी निवासी कान्वेय हाइटस 100फीट रोड शोभागपुरा ने नरेश गोधा पुत्र विमलचंद गोधा निवासी अशोकनगर उदयपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया किउसका एक भूखंड राजस्व ग्राम तितरडी के खसरा संख्या 25114 है। उक्त सम्पत्ति को आरोपी ने रुपए की आवश्यकता होने के कारण उसको छह लाख 90 हजार रुपए में विक्रय करने का प्रस्ताव रखा जिस पर उसने उक्त भूखंड के राशि 29 मई 2018 को जरिए आरटीजीएस के अदा कर दी थी। उसने आरोपी को विक्रय विलेख निष्पादित कराने के लिए कहा लेकिन आरोपी द्वारा निरंतर टालमटोल किया जाता रहा है। उसके द्वारा दिए गए रुपए को आरोपी हडपना चाहता है तथा उसके साथ विश्वासघात कर अन्य किसी को उक्त भूखंड विक्रय करना चाहता है जिसका उसे कोई अधिकार नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

लोन की राशि का दिया झांसा
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में लोन की राशि का झांसा देकर धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कपिल कुमार शर्मा पुत्र गिरिराज शर्मा निवासी कोला मगरी न्यू आरके पुरम तितरडी ने आनंद शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी धेकाहा सिविल लाईन जिला रेवा मध्यप्रदेश, राहुल कुमार व सागर गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ लोन की राशि का झांसा देने व धोखाधडी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

राम कृष्ण वाटिका से बाइक चोरी
उदयपुर। शहर के तितरडी क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सारिब हुसैन पुत्र अहमद हुसैन निवासी शबरी कॉलोनी आयड ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 18 फरवरी को उसकी मोटरसाइकिल तितरडी स्थित श्रीराम कृष्णा वाटिका के बाहर दिन में दो बजे खडी की थ्ीा जो अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल तलाश रही है।

बाडे से भैंसे चोरी
उदयपुर। शहर के सविना थानांतर्गत गोखर मगरी क्षेत्र में बाडे में बंधी भैंसे, बछडे व गाय व उसके बछडे चोरी हो गए। पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह भभूत राजपूत निवाीस गोखर मगरी मिनाक्षी होटल के पास सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई को उसके गोखर मगरी के बाडे में तीन बडी भैंसे, 4 बछडे, तीन गाय व तीन गाय के बछडे बंधे हुए थे। वह जब सुबह पांच बजे देखा तो बाडे के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो तीन बडी भैंसे नहीं थी। अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। आसपास कच्चे रोड पर चारपहिया वाहन पिकअप के जैसे टायरों के निशान एवं मोटरसाइकिल के टायरों के निशान नजर आ रहे है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!