उदयपुर। मेवाड़ा प्रजापत समाज सेवा संस्थान, कैलाशपुरी (मेवाड़) के तत्वावधान में श्री यादे मां मंदिर, कैलाशपुरी में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को भव्य ध्वजा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान द्वारा समाज के 84 गांवों में समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्रिका वितरित की गई। संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश भुवाणा एवं महामंत्री रामलाल सहित पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित है। दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
