यूडी टैक्स में 14 लोगों ने लिया सरकारी छूट का लाभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के बीसवें दिन भी सैकड़ों शहरवासियों ने पहुंचकर अपने लंबित एवं आवश्यक कार्य संपन्न करवाए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। बुधवार को आयोजित बीसवें दिन के शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे तथा अपने विभिन्न कार्यों का निस्तारण करवाकर संतोष व्यक्त किया। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 110 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो किसी कारणों से निगम में ही लंबित थे जिसमें से सफाई व्यवस्था से संबंधित 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सभी 84 शिकायतों का तुरंत ही समाधान कर दिया गया,
इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 292 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 216 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य के 5 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से 14 पात्रों ने लाभ लिया। स्ट्रीट वेंडर लोन के सम्बद्ध में 18 आवेदकों को लाभ  देते हुए उनके आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शिविर में शहरवासी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। बुधवार को यू डी टैक्स में 14 लोगो ने सरकारी छूट का लाभ प्राप्त कर 1,89,000 रुपए जमा करवाए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!