भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के जन्मोत्सव पर कार्यकर्ताओं ने बोहरा गणेश मंदिर में की महाआरती

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भाजपा शहर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के सानिध्य में बोहरा गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी। आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा तथा सभी ने भगवान गणेश के समक्ष प्रदेश की उन्नति, संगठन की मजबूती और समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। महाआरती के उपरांत भाजपा शहर जिला की ओर से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान कर रहा है। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीगणेश से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की गई है। हमारा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। मीडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि महाआरती में महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा, कर्णसिंह शक्तावत, हंसा माली, कविता जोषी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, मनोहर चौधरी, शैलेन्द्र चौहान, दिलिप सिंह राठौड, अषोक आमेटा, अरविंद जारोली, सुर्यप्रकाष सुहालका, सुनील जैन,  युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, बाबूलाल ओड, मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, पुखराज राजपुरोहित, संजीव जैन, रमेश जैन सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!