उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में नरसिंहदास जी का गुडा गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने वीरेंद्रसिंह मोजवत के घर को निशाना बनाया। घर सूना पडा था। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। वीरेंद्रसिंह वर्तमान में व्यवसाय के लिए गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। इसके चलते गांव का यह मकान सूना था। सोमवार को मकान का ताला टूटा देख चाचा भंवरसिंह ने उसे फोन करके चोरी के बारे में जानकारी दी। तब वीरेंद्रसिंह गांव लौटा और घर में देखा तो चारों तरफ सारा सामान बिखरा हुआ मिला। बक्से व अलमारी के ताले टूटे थे। चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों को तलाश कर रही है।
मारपीट कर राहगीर से मोबाइल लूटा
उदयपुर। जिले के पानरवा क्षेत्र के कातर में राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लुटेरे बदमाश को तलाशने में जुटी है। जिग्नेश पुत्र मनीष गमार निवासी आमडा पानरवा ने दी रिपोर्ट में बताया कि कातर में 21 जून को सुबह 11 बजे अज्ञात बदमाश ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया।
विवाहिता ने खाया सेल्फोस
उदयपुर। जिले के बाघपुरा में विवाहिता ने सेल्फोस का सेवन कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धर्मेन्द्र तेली पुत्र गणेश लाल तेली निवासी बाघपुरा ने मतीन खान पुत्र खालिद खान निवासी सिलावटवाडी हाथीपोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने सेलफोस नामक पदार्थ का सेवन कर लिया।
