उदयपुर में मौसम बदला, तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने दिनभर की गर्मी से आमजन को राहत दी। मौसम कार्यालय ने करीब 7 मिमी बारिश रिकार्ड की। तेज अंधड के कारण शहर के बापू बाजार में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभाय़ात्रा के स्वागत के लिए लगाया एक गेट गिरने से नीचे दबे चार पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को सुबह से खुली धूप निकली। तेज और तीखी धूप के कारण दोपहर तक गर्मी का मौसम बना रहा। दोपहर बाद आसमान में एक तरफ से काली घटाएं उमडने लगी और शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के कारण सडकों पर पानी बहने लगा। बारिश करीब आधे घंटे हुई। इस तेज बारिश के बाद लोगों ने दिन भर की गर्मी से राहत महसूस की। जिले के खेमली, गुडली रीािक एरिया में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की सूचना है।  उधर तेज अंधड के कारण बापू बाजार में बैंक तिराहा पर खडा एक बडा स्वागत द्वार अचानक नीचे गिर गया। उसके नीचे दबने से दो कार सहित चार—पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह स्वागत द्वार बुधवार को सुबह वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के स्वागत के लिए लगाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी भरकम स्वागत द्वार लगाया तो सही लेकिन सुरक्षाा की दृष्टि से उसे मजबूती से बांधा नहीं गया जिसके चलते तेज हवा के झौंके के कारण वह नीचे गिर गया और उसकी चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह 8.30 बजे से सायं 5.30 बजे के दौरान 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालाकि तापमान में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!