उदयपुर के डॉ. निर्मल यादव हुए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 जून। उदयपुर के डॉ निर्मल यादव को राष्ट्रपति भवन मैं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सोमवार 15 जून को कला क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मोमेंटो एवं शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशभर से 13 चुनिंदा कलाकारों को आमंत्रित कर अपनी खास विशेष  शेलियों  को जानते हुए डॉ. यादव के साथ सभी कलाकारों की 10 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी का 4 से 14 जून तक आयोजन किया गया।
इस आर्ट रेजीडेंसी में विशेष कला प्रयोजन के लिए डॉ. यादव को सभी कला विधाओं का अनुभव होने के कारण आमंत्रित किया गया। डॉ. यादव का अनुभव लघुचित्र शैली, रियलिस्म, कंटेम्प्रेरी, कॉन्सेप्चेल, हेरिटेज रेस्टोरेंशन, एसथेटिक व्यू, स्टोरी बोर्ड( इलेस्ट्रेटर), संयोजन, टेक्सचर, वाल आर्ट के साथ सभी माध्यम जैसे वाटर कलर, टेम्परा, ऑइल कलर, चारकोल और पेन ड्राइंग मैं चित्रण करते हैँ।  कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों से अपनी कला के बारे में सीधी बात की और उनकी शैली के बारे में जाना। डॉ यादव ने अपने कला संग्रह में से राष्ट्रपति जी को मिनचर शैली का चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!