ग्रामीण सेवा शिविर – 2026
हाथों हाथ मिले पट्टे, ई-धरती पोर्टल, नामान्तरण, खातों का शुद्धिकरण सहित विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान
उदयपुर, 17 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी पहल के तहत जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में सेवा शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
अभियान के तहत मंगलवार को उपखण्ड़ क्षेत्र मावली के ग्राम पंचायत बोयणा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ’’ग्रामीण सेवा शिविर-2026’’ के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जाकर सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने -अपने विभाग की फ्लेगशिप योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। जिससे आमजन को लाभ मिल सके।
शिविर के दौरान 10 ई-धरती पोर्टल के अनुसार नामांतरण किया एवं आपसी सहमति से 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही 18 राजस्व अभिलेख/खातों का शुद्धिकरण, 03 रास्तों के प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 45 पशुपालकों को विभन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान उपखण्ड़ अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार मावली दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी.खींची एवं अन्य समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण शिविर पर उपस्थित रहे।
गीता देवी को मिला आवासीय भूमि का पट्टा
ग्राम पंचायत फलासिया में आयोजित शिविर महुदरा निवासी गीता देवी पत्नी पन्नालाल पटेल द्वारा आवासीय पट्टे के लिए आवेदन किया गया था। शिविर में आवेदन को संज्ञान में लेते हुए शिविर प्रभारी खेरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी के निर्देशों की पालना में पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमानुसार पट्टा जारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत राजस्व ग्राम महुदरा के खसरा संख्या 370 आबादी भूमि में ग्राम पंचायत पट्टा जारी किया गया। आवासीय भूमि पट्टा जारी होने से गीता देवी देवी ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया।
सेवा शिविरों से आमजन को राहत, समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान
