उदयपुर। श्री श्रीमाली समाज मेवाड़ के तत्वाधान में आयोजित संस्कार शिविर का समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्र मंगल जन मंगल कल्याण की कामना की। आयोजन समिति के संयोजक कुंदन श्रीमाली में बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने की। आचार्य पंडित नरेश श्रीमाली एवं पंकज श्रीमाली द्वारा विगत शिविर में किए गए ज्योतिष और वैदिक मंत्र को बच्चों द्वारा सुनाया गया। आयोजन समिति के सह संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि समाज के विकास ओर आने वाली पीढ़ी के लिए संस्कार शिविर का होना चाहिए जिससे सामाजिक संस्कृति ओर ब्रह्म कर्म की जानकारी होना जरूरी है समाज कल्याण का भाव एकता ओर समरसता का भाव बढे जो समाज को सशक्त बनाए रखती है। कार्यक्रम में अतिथि में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, गिरीश श्रीमाली, गोपाल त्रिवेदी, जमनालाल ओझा, युवा प्रभारी उमेश श्रीमाली सहित अनेक समाज जन रहे। वही शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी को वैदिक परिवेश में मूकटा प्रदान किया गया। मंच संचालन महामंत्री दिनेश श्रीमाली ने किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्कार शिविर का समापन
