यह कार्यक्रम रिटायर्ड इंजीनियर्स क्लब प्लांटेशन एवं महावीर इंटरनेशनल जज़्बा वीरा केंद्र उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड लगाए गए तथा खाद एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर रिटायर्ड इंजीनियर्स क्लब के संरक्षक तुलसीराम शर्मा, अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली, महामंत्री भंवर पंचाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल जज़्बा वीरा केंद्र की जोन चेयरपर्सन हंसा हिंगड़, अध्यक्ष सुमन भंडारी, उपाध्यक्ष ललिता बापना, वृक्षारोपण समिति की डायरेक्टर रेणु बाबेल तथा केंद्र के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
ACE उदयपुर संस्थान के अध्यक्ष सी.पी. कुम्भट, प्रोजेक्ट लीडर अनूप सिंह चौहान, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आलोक गुप्ता, समाजसेवी सुभाष मेहता, राहुल गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
