लेकसिटी में लगा देशभर के सीए का जमावड़ा, डायरेक्ट टैक्स पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘चरैवेति’ का आगाज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– इनकम टैक्स कानूनों और बड़े बदलावों बड़े बदलावों पर मंथन
– आयकर अधिनियम, 2025 के महत्वपूर्ण पहलुओं और कर निर्धारण में हुए युगांतरकारी बदलावों पर किया संवाद
– असेसमेंट, री-असेसमेंट और रीओपनिंग के कानूनी प्रावधानों पर दी जानकारी

उदयपुर, 4 । भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की उदयपुर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डायरेक्ट टैक्स – 2026 चरैवेति का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को रामी रॉयल रिसॉर्ट में हुआ। 12 और 13 जून तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 600 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की है।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने अपने स्वागत उद्बोधन से देश भर से आए अतिथियों और प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। प्रोग्राम डायरेक्टर व सीसीएम सीए रोहित रुवाटिया ने आईसीएआई संस्थान द्वारा सीए के उत्थान हेतु लिए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला और प्रोग्राम कन्वीनर सीए हितेश भदादा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में शामिल वंडर सीमेंट लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सीए ऋषभ जैन, एकमे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड के सीएमडी सीए निर्मल कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस कॉन्फ्रेंस को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेहद प्रासंगिक बताया।
उदयपुर शाखा के उपाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम तकनीकी सत्र में आईसीएआई की डायरेक्ट टैक्स कमेटी के वाइस चेयरमैन और सेंट्रल काउंसिल मेंबर (सीसीएम) सीए पंकज शाह ने आयकर अधिनियम, 2025 के महत्वपूर्ण पहलुओं और कर निर्धारण में हुए युगांतरकारी बदलावों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नए टैक्स एक्ट को बेहद सरल और सुगम भाषा में तैयार किया गया है, जिससे आम करदाताओं और पेशेवरों दोनों को सहूलियत होगी। इस सत्र में विशिष्ट वक्ता के रूप में उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरेन ने भी अपने व्यावहारिक विचार साझा किए।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे सत्र में दिल्ली हाई कोर्ट के प्रख्यात एडवोकेट डॉ. (सीए) कपिल गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में असेसमेंट, री-असेसमेंट और रीओपनिंग के कानूनी प्रावधानों व उनके तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से चर्चा की। इस सत्र में सीए वीएस नाहर ने भी पैनलिस्ट के रूप में सम्मिलित होकर चर्चा को समृद्ध किया।
मीडिया प्रभारी सीए हिमांशु लोढ़ा ने बताया कि तीसरे सत्र में जयपुर के सीए रवि ममोडिय़ा ने सक्सेशन प्लानिंग और विल पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि नए आयकर अधिनियम के तहत किस प्रकार बेहतर ढंग से सक्सेशन प्लानिंग की जा सकती है। साथ ही टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सीए शिशिर अग्रवाल ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लेते हुए इन विषयों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन में टाइटल स्पॉन्सर वंडर सीमेंट लिमिटेड के साथ एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड, एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, ई-मुद्रा लिमिटेड, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया, व्यापार टैक्सवन एवं टैक्समैन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ । सम्मेलन के प्रथम दिवस के समापन सत्र में सीए अरुणा गेलड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सीए कपिल कुमार जोशी, सीए धर्मेंद्र कोठारी, सीए राहुल माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
– आज होगा डायरेक्ट टैक्स जैसे विषयों पर मंथन
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अपना सक्रिय सहयोग दिया। दो दिवसीय सम्मेलन के अगले दिन (13 जून को) भी डायरेक्ट टैक्स से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों और केस लॉज़ पर देश के जाने-माने विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!