– भारतीय व्यापार महोत्सव 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा आयोजित
– कैट विमेन विंग उदयपुर की जनरल मीटिंग एवं वित्तीय प्रबंधन सेशन का आयोजन
उदयपुर, 12 जून। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित जनरल मीटिंग एवं बिजनेस विजिट का आयोजन री-जेन्टा सेंट्रल होटल में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों एवं सदस्याओं ने भाग लेकर वित्तीय जागरूकता, निवेश प्रबंधन तथा व्यापारिक अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम की मेजबानी वित्तीय सलाहकार मनीषा पटेल द्वारा की गई। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “आज का वित्तीय प्रबंधन हमारे कल को सुरक्षित बनाता है।” उन्होंने महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनने, नियमित निवेश करने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविचारित आर्थिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सही वित्तीय योजना व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर बनाती है।
कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नैना जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री आलोक शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, बंधन म्यूचुअल फंड ने प्रभावशाली प्रस्तुति एवं प्रेरणादायी फिल्म के माध्यम से निवेश, म्यूचुअल फंड, वित्तीय सुरक्षा एवं भविष्य की योजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय रणनीति न केवल वर्तमान जीवन को मजबूत बनाती है, बल्कि वृद्धावस्था को भी सुरक्षित, सुखद एवं सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपस्थित सदस्यों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न वित्तीय एवं निवेश संबंधी प्रश्नों का विशेषज्ञों ने सरल एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के संबंध में विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैट नेशनल विमेन 2द्बठ्ठद्द की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीना गांधी, श्रद्धा खंडेलवाल एवं ज्योति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कैट नेशनल की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं कैट नेशनल विमेन विंग मेंबरशिप एवं नेटवर्किंग डायरेक्टर विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय व्यापार महोत्सव तथा “नारी वंदन – सक्षम नारी, समर्थ भारत” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला उद्यमियों से अधिकाधिक संख्या में स्टॉल लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रदर्शन, ब्रांड प्रमोशन, व्यापार विस्तार तथा नेटवर्किंग का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव देशभर के उद्यमियों एवं व्यापारियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे नए व्यापारिक संपर्क स्थापित कर सकेंद्दद्ग तथा व्यावसायिक साझेदारियों के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंद्दद्ग। कार्यक्रम में नैना जैन, चयनिका गलुंडिया, उर्मिला जैन, बृजराज राठौर, ललिता सियाल, सीमा मेहता, ममता धूपिया, मारिया कोटावाला, रुक्मिणी साबूठ्ठवाला, मंजू बोर्डिया, सहित लगभग 100 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सदस्याओं का आभार प्रोग्राम संयोजिका नयाबस जैन द्वारा व्यक्त किया गया। संचालन सचिव डॉ सोनू जैन ने किया।
आज का वित्तीय प्रबंधन अपने कल को करता है सुरक्षित : मनीषा पटेल
